{"_id":"6a881f477e6e042bc804b556","slug":"video-fire-in-kinnaur-two-storey-house-gutted-in-kanai-village-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: कनई गांव में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, गाय और बछड़ी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: कनई गांव में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, गाय और बछड़ी जिंदा जले
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा खंड के ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव में गुरुवार रात एक दो मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में मकान के 10 कमरे जलकर राख हो गए। वहीं गोशाला में रखी एक गाय और एक बछड़ी भी जिंदा जल गए। आग की चपेट में घर के साथ लगते बगीचे के 15 सेब के पौधों को भी क्षति पहुंची है। अग्रिकांड में घर में रखा सामान, नकदी, गहने सहित खाद्य सामग्री जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देर रात को सापनी बटूरी और कनई गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया, लकड़ी के मकान में भड़की आग ने देखते ही देखते पल भर में दो मंजिला भवन को राख की ढेर में तबदील कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।