{"_id":"6a95119b1ff746fb02024806","slug":"video-pandoh-mandi-man-body-found-roadside-drain-cctv-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: पंडोह में सड़क किनारे नाली में मिला व्यक्ति का शव, सीसीटीवी में ऊपर से गिरता दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: पंडोह में सड़क किनारे नाली में मिला व्यक्ति का शव, सीसीटीवी में ऊपर से गिरता दिखा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:01 AM IST
Link Copied
पंडोह में सोमवार सुबह सड़क किनारे नाली में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब सात बजे शव को नाली में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में मामला नाली में गिरने का लग रहा था। घटनास्थल के सामने स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर व्यक्ति ऊपर की ओर से गिरकर सड़क किनारे नाली में जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस अब फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। इसी दौरान क्षेत्र में भारी बारिश भी हुई थी। बारिश के कारण सड़क किनारे नाली के आसपास पानी भर गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गिरने के बाद व्यक्ति पानी में डूब गया हो या किसी अन्य वजह से उसकी मौत हुई हो।
हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो पाएगी।
पुलिस ने मृतक की पहचान तारा चंद पुत्र स्वर्गीय जिंदू राम, निवासी अपर पंडोह, डाकघर पंडोह के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।