{"_id":"6ad5955006c7d6bd7b0294aa","slug":"video-dharamshala-state-level-dussehra-fair-cultural-evening-himachal-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: धर्मशाला में राज्य स्तरीय दशहरा मेले का आगाज, पहाड़ी और पंजाबी गानों पर देर रात तक झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: धर्मशाला में राज्य स्तरीय दशहरा मेले का आगाज, पहाड़ी और पंजाबी गानों पर देर रात तक झूमे लोग
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सात दिवसीय राज्य स्तरीय दशहरा मेले का रविवार को पुलिस मैदान में आगाज हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में वन विभाग की मुख्य अरण्यपाल बासु कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि एसडीएम मोहित रतन विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पांगी के लाहौली डांस ग्रुप की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद पांगी के गायक रजत भारद्वाज ने पहाड़ी गीतों और लाहौली नाटी की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए।
पहली सांस्कृतिक संध्या में ‘वॉइस ऑफ पंजाब’ फेम गौरव कौंडल ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। उन्होंने ‘चल मेले नू चलिए...’ सहित कई पंजाबी गीत गाए। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
दशहरा मेले के पहले ही दिन पुलिस मैदान में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और मेले में लगे स्टॉलों से हैंडलूम उत्पादों तथा ज्वेलरी की खरीदारी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खरीदारी के बीच मेले में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
सात दिवसीय राज्य स्तरीय दशहरा मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन और खरीदारी का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।