{"_id":"69fef41c057641a503001083","slug":"video-second-national-lok-adalat-organized-in-yamunanagar-target-set-to-settle-8000-cases-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन, आठ हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन, आठ हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक मामलों, एनआई एक्ट की रिकवरी, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी और राजस्व संबंधी मामलों सहित धारा 138 से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने कहा कि इस बार लोक अदालत में करीब आठ हजार मामलों को रखा गया है। लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। जिन पक्षकारों के मामलों को शामिल किया गया है, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर सूचना दे दी गई है।
मामलों की सुनवाई के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया है। इनमें से पांच बेंच जिला न्यायालय जगाधरी में तथा एक बेंच व्यासपुर न्यायालय में कार्य करेगी। लोगों की सुविधा के लिए अलग से हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
सुमित्रा कादियान ने बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रभावी मंच है। यहां दिए गए फैसलों को सामान्य अदालतों के फैसलों के बराबर कानूनी मान्यता प्राप्त होती है। इससे लोगों को कम समय और कम खर्च में त्वरित न्याय मिलता है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 14,996 मामलों का निपटारा कर तीन करोड़ तीन लाख 67 हजार 945 रुपये की मुआवजा राशि दिलाई गई थी। वहीं 13 दिसंबर 2025 को हुई लोक अदालत में 13,950 मामलों का समाधान किया गया था। उन्होंने लोगों से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।