{"_id":"69442ed3e4f6ff2175016336","slug":"video-fog-wreaks-havoc-in-rohtak-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में कोहरे का कहर, देर रात शून्य हुई दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में वीरवार को बढ़ते कोहरे से वाहनों की गति सुबह और देर रात कम होती दिखाई दी। सुबह 50 प्रतिशत की दृश्यता के साथ सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले जबकि देर रात को कोहरे की दृश्यता शून्य रही। यह सीजन का पहला दिन रहा है जिसमें धूप दोपहर बाद निकली। दिनभर करीब दोपहर 12 बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत ली।
रोहतक की हवा का सुबह 299 एक्यूआई (वायु गुणवता सूचकांक) दर्ज की गई। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एमडीयू में लगे मॉनिटरिंग स्टेशन पर 24 घंटे का डेटा अपडेट नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को फिर से कोहरे की शुरूआत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।