{"_id":"6937eb3eecbc1bb3350b2bf3","slug":"video-government-doctors-on-strike-for-the-second-day-in-kurukshetra-patients-suffer-2025-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सरकारी डॉक्टर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सरकारी डॉक्टर, मरीज परेशान
चंडीगढ़/हरियाणा, 9 दिसंबर : हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) की ओर से घोषित दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और संशोधित एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसीपी) योजना लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर के करीब 3000 सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और अन्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कई जिलों में निजी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में तैनात किया, लेकिन मरीजों का कहना है कि पर्याप्त और विशेषज्ञ इलाज नहीं मिल पाया। कई जगहों पर दवाएं लिखकर मरीजों को वापस भेज दिया गया या आगे की जांच टाल दी गई।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि यह दो दिन की सांकेतिक हड़ताल है। यदि सरकार मांगें नहीं मानती तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार ने वार्ताओं में वादे किए लेकिन उन्हें अमल में नहीं लाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।