{"_id":"68dbf941f0a01283b40dd1ac","slug":"video-dharamnagaris-elevated-track-will-be-ready-soon-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: जल्द तैयार होगा धर्मनगरी का ऐलिवेटेड ट्रैक, पांच फाटकों से मिलेगी मुक्ति : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: जल्द तैयार होगा धर्मनगरी का ऐलिवेटेड ट्रैक, पांच फाटकों से मिलेगी मुक्ति : मुख्यमंत्री
धर्मनगरी में देश का दूसर एलिवेटेड ट्रैक जल्द तैयार कर लिया जाएगा, जिसके बाद यह जनता को समर्पित होगा। इस परियोजना के शुरू होने पर शहर को पांच फाटक से राहत मिलेगी। इससे पहला ऐलिवेटेड ट्रैक भी प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के रोहतक में ही तैयार करवाया था।
दूसरे ट्रैक पर थानेसर प्लेटफार्म का कार्य निर्माणाधीन है, जो जल्द पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। उन्होंने मंगलवार को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान रेलवे अधिकारियों से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की और कार्य जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री को हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र चुंबर ने बताया कि सभी पांच रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही बचे हुए प्लेटफॉर्म के कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक एलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण हुआ है।
इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नगर वासियों की समस्या को समझते हुए इस प्रोजेक्ट का यहां पर निर्माण करवाया गया। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने से जिले के विकास को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही यह प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।