Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Students pledged to stay away from drugs and also raised awareness about blood donation.
{"_id":"6a86ec9647291004690eee82","slug":"video-students-pledged-to-stay-away-from-drugs-and-also-raised-awareness-about-blood-donation-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, रक्तदान के लिए भी किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, रक्तदान के लिए भी किया जागरूक
जींद। ब्रह्माकुमारीज की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत बीके निशा और बीके मंजू ने एक कोचिंग सेंटर पहुंचकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से सदैव दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कारों और शिक्षा को अपने जीवन का आधार बनाएं तो समाज में व्यापक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से लगाए जा रहे रक्तदान महाअभियान और रक्तदान शिविर की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों और संस्थान के पदाधिकारियों को रक्तदान के महत्व से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन दीपक लाठर ने नशामुक्ति और रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों की सराहना करते हुए संस्था के सेवा कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारी जीवन जीने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।