{"_id":"6a0888535bd7e9eff1021d2e","slug":"video-international-judo-player-dies-in-road-accident-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: सड़क हादसे में जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: सड़क हादसे में जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड
जींद-गोहाना ग्रीन फिल्ड हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर में जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक पिता की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जौरासी (पानीपत) निवासी 24 वर्षीय नरेश शनिवार को कार में सवार होकर जींद-गोहाना ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे से किसी काम के लिए जींद आ रहा था। गांव चाबरी टोल प्लाजा से निकलते ही आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कार ट्रक के पीछे जा घुसी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि नरेश बुरी तरह कार में फंस गया।
राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने गंभीर हालात में नरेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाने के जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता रोहताश की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता रोहताश ने बताया कि नरेश जूडो का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। नरेश ने जूड़ो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। वह सुबह घर से अपने जींद में किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।