Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
standoff has once again arisen between the administration and sanitation workers in Hansi
{"_id":"6a8fe90dd00b78211c0c5265","slug":"video-standoff-has-once-again-arisen-between-the-administration-and-sanitation-workers-in-hansi-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति एक बार दोबारा बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति एक बार दोबारा बनी
सफाई कर्मचारियों का धरना 22वें दिन भी जारी रहा। आज एक बार फिर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। प्रशासन पुलिस बल के साथ विधायक के निवास स्थान के करीब कूड़ा उठाने पहुंचा था। इसकी सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी और सर्व कर्मचारी संघ के नेता मौके पर पहुंचे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कूड़े से भरी ट्रालियों से कूड़ा नीचे डाल दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह बोले कि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना और आंदोलन जारी रहेगा।
जब तक सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता और 13 मई के समझौते को लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने कहा कि ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर भी कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा और बहनों को धरना स्थल पर बुलाकर राखी बंधवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान 31 अगस्त से स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी यूनियनों को तीन हिस्सों में बांटकर अलग-अलग प्रदर्शन किए जाएंगे।
यह केवल नगर पालिका कर्मचारियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों का मामला है। उन्होंने सरकार से विधानसभा सत्र में इन कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति बनाने और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।