Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The Vice-Chairperson of the Commission inspected the arrangements at the women's police station and the civil hospital.
{"_id":"6a8713f65430ab37980e13fa","slug":"video-the-vice-chairperson-of-the-commission-inspected-the-arrangements-at-the-womens-police-station-and-the-civil-hospital-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना व नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना व नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को फतेहाबाद जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला पुलिस थाना तथा नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर महिलाओं से संबंधित सुविधाओं, व्यवस्थाओं और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने को कहा।
महिला पुलिस थाना के निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष मीना परमार ने महिला शिकायतकर्ताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, शिकायत रजिस्टर तथा मामलों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस थाना में आने वाली प्रत्येक महिला को सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों, लंबित शिकायतों तथा कार्रवाई की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में महिला मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, वार्डों, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।