Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Former minister JP Dalal said in Bhiwani – Bhagwant Mann should take care of Punjab, don't come to Haryana and shed crocodile tears
{"_id":"692bee30fc91719e0a0baed8","slug":"video-former-minister-jp-dalal-said-in-bhiwani-bhagwant-mann-should-take-care-of-punjab-dont-come-to-haryana-and-shed-crocodile-tears-2025-11-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल बोले- भगवंत मान पंजाब संभाले, हरियाणा आकर घड़ियाली आंसू ना बहाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल बोले- भगवंत मान पंजाब संभाले, हरियाणा आकर घड़ियाली आंसू ना बहाएं
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही मीडिया से भी मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र व हरियाणा कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पंजाब सीएम के बयान पर पलटवार किया। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस व पंजाब सीएम को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर मतदाताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान को हरियाणा आकर घड़ियाल आंसू ना बहाने की नसीहत दी।
जेपी दलाल ने 14 दिसंबर को वोट चोरी को लेकर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली पर कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगाकर मतदाता का अपमान करती है। कांग्रेस की नीतियों से मतदाता उससे छिटक रहा है। कांग्रेस ऐसे ही चली तो कभी नहीं उभर पाएगी। वहीं हरियाणा में भी कांग्रेस के वोट चोरी को लेकर हर रोज हो रहे प्रदर्शनों पर कहा कि हरियाणा कांग्रेस जानती है कि हरियाणा में निष्पक्ष चुनाव हुआ है।
हरियाणा में कांग्रेस की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अच्छी सीटें आई। लेकिन अब ये हाईकमान के आदेश पर विदेशी कंपनियों के एजेंडे पर प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। लेकिन ये एजेंडा कामयाब नहीं होगा। कांग्रेस मतदाता को लुभाने की नीति बनाए। हरियाणा में दो खिलाड़ियों की मौत मामले पर जेपी दलाल ने कहा कि खिलाड़ियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है।
लेकिन इस मामले में कार्रवाई हो रही है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान के हरियाणा आने व उनके आरोप पर जेपी दलाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब संभाल लें, वही काफी है। क्योंकि पंजाब में काफी बुरे हाल हैं। वो यहां आकर घड़ियाली आंसू ना बहाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।