Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
JNU Vice-Chancellor removes Rectors I and II from their posts
{"_id":"6a64ccb09f6a0088100f184a","slug":"video-jnu-vice-chancellor-removes-rectors-i-and-ii-from-their-posts-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जेएनयू कुलगुरु ने रेक्टर-एक और दो को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जेएनयू कुलगुरु ने रेक्टर-एक और दो को पद से हटाया
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित ने रेक्टर-1 बृजेश पांडेय और रेक्टर-2 दीपेंद्र नाथ दास को पद से हटा दिया है। कुलगुरु ने यह कार्रवाई कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान की। हालांकि दोनों को पद से हटाने को लेकर अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया और औपचारिक दस्तावेज जारी किया।
मगर, विश्वविद्यालय के सूत्रों ने दोनों रेक्टर को पद से हटाए जाने की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया कि किसी विषय को लेकर असहमति जाहिर की गई थी। जिसके बाद कुलगुरु ने रेक्टर की आवश्यकता न होने की बात करते हुए पद से कार्यमुक्त कर दिया। दोनों रेक्टर पिछले दो साल से अधिक समय से कार्यरत थे। इससे पहले भी कई रेक्टर कुलगुरु के कार्यकाल की अवधि में हटाए जा चुके है।
वहीं अगले फरवरी महीने में कुलगुरु का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।
मगर, इस बीच कुलगुरु की कार्रवाई को लेकर विश्वविद्यालय में यह भी चर्चा है कि यह कार्रवाई जेएनयू के छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर की गई। साथ ही एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि एक रेक्टर का करीब एक महीने पहले कुलगुरु से कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।