{"_id":"691ae66387af0afdb604c673","slug":"video-three-arrested-for-stealing-two-wheelers-in-greater-noida-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: दोपहिया चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद, दिल्ली से एनसीआर तक करते वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: दोपहिया चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद, दिल्ली से एनसीआर तक करते वारदात
ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख पुलिस ने दोपहिया चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की नौ बाइक, दो सस्कूटी और दो चाकू बरामद किए हैं। यह गैंग नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में सक्रिय था और विभिन्न थानों में दर्ज कई आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहा था। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोरी की बाइक के साथ गैंग के सदस्य सुपरकास्ट के पास कच्ची सड़क पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपी विनय उर्फ छोटा राजा, विपिन उर्फ कलुआ और सुमित उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया। विनय और विपिन के पास से एक-एक चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी विनय उर्फ छोटा और विपिन उर्फ कलुआ बुलंदशहर और सुमित उर्फ नेपाली कासगंज का निवासी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एनसीआर के कई इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी करते थे। उन पर फर्जी नंबर लगाकर उन्हें बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद की गईं है। जिनमें कई वाहन नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए। गिरफ्तार विनय उर्फ छोटा राजा के खिलाफ बादलपुर, बिसरख, साउथ ईस्ट दिल्ली और गाजियाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार विपिन उर्फ कलुआ पर क्रासिंग रिपब्लिक बिसरख, दिल्ली और गाजियाबाद में मामले पंजीकृत हैं। तीसरा आरोपी सुमित उर्फ नेपाली भी वाहन चोरी के कई मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ भी बिसरख, दिल्ली और गाजियाबाद में मुकदमे दर्ज पाए गए। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर प्लस, एक्टिवा स्कूटी समेत कई दोपहिया वाहन शामिल हैं। जिनके इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर संबंधित थानों की एफआईआर से मेल की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक कार्रवाई भेजा गया दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।