{"_id":"67b206908bd636ea830e5beb","slug":"video-sgba-captures-kn-roy-memorial-trophy","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केएन रॉय मेमोरियल ट्रॉफी पर एसजीबीए का कब्जा, एसकेबीएस को 45 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केएन रॉय मेमोरियल ट्रॉफी पर एसजीबीए का कब्जा, एसकेबीएस को 45 रन से हराया
नोएडा सेक्टर-110 स्थित महर्षि विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे केएन रॉय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एसजीबीए कालीबाड़ी क्रिकेट अकादमी ने 45 रन से एसकेबीएस को हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसजीबीए कालीबाड़ी की टीम ने आठ ओवर में सात विकेट खोकर 94 रन बनाए। बल्लेबाज मानस कुमर ने 22, जुगल 19, सुबाशीश ने 17 रन की पारी खेली।
गेंदबाज संतोष रॉय ने दो व पॉल अभिषेक ने एक बल्लेबाज को आउट किया। जवाब में एसकेबीएस की टीम 8 ओवर में 49 रन ही बना सकी। जिससे फाइनल मुकाबले में एसजीबीए कालीबाड़ी ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज संतोष रॉय ने 23, अविजीत ने 11 रन की पारी खेली। गेंदबाज जुगल, कमलेश ने 2-2 विकेट लिए। जुगल को 19 रन की पारी और 2 बल्लेबाजों को आउट करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालीबाड़ी नोएडा एसोसिएशन समेत बंगाली समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।