{"_id":"676ed122c9b41f8f4009a378","slug":"video-jewar-mla-visited-sports-complex-located-in-sector-37","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जेवर विधायक ने सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर का किया दौरा, रनिंग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जेवर विधायक ने सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर का किया दौरा, रनिंग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से जोनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया हुआ है। लेकिन स्टेडियम में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की खेल सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिसके कारण खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए इधर उधर दूसरे जिलों में भटकना पड़ रहा है। स्टेडियम की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा किया। विधायक ने अधिकारियों को यहां पर हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम व रनिंग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए है। जिला हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने बताया कि विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी सिंह, डीजीएम रविंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, जिला हॉकी एसोसिएशन महासचिव सरदार मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग आदि के साथ सेक्टर-37 खेल परिसर का दौरा किया। विधायक ने यहां की स्थिति को समझा और प्राधिकरण के अधिकारियों को परिसर में जल्द से जल्द हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम व मैदान के चारों ओर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए है। एसीईओ लक्ष्मी सिंह ने टेंडर पास कर हॉकी व रनिंग ट्रैक के निर्माण का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।