{"_id":"677549371b83d7ce4e019ac6","slug":"video-jewar-got-its-first-government-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जेवर को मिला पहला राजकीय महाविद्यालय, बीएससी, बीकॉम और बीए में ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जेवर को मिला पहला राजकीय महाविद्यालय, बीएससी, बीकॉम और बीए में ले सकेंगे प्रवेश
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद जेवर को पहला राजकीय महाविद्यालय मिल गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने महाविद्यालय को सरकारी कॉलेज का दर्जा प्रदान कर दिया है। अब छात्र-छात्राओं को जहां मामूली फीस देनी होगी, वहीं उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। नए सत्र से बीएससी, बीकॉम और बीए में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
पहले जेवर क्षेत्र में महाविद्यालय नहीं होने से छात्र-छात्राओं को खुर्जा, बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर रुख पड़ता था। 2022 में शांति देवी राजकीय महाविद्यालय जेवर की शुरुआत हुई, लेकिन मेरठ विश्वविद्यालय से संघटक कॉलेज के कारण छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने के लिए अधिक फीस देनी पड़ती थी। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को नए साल का तोहफा दिया गया है। अब उनकी पढ़ाई नहीं बाधित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।