{"_id":"6a9589fdcccf9c0893075c22","slug":"video-master-sewer-line-near-iffco-chowk-in-gurugram-remains-unrepaired-even-after-six-days-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: छह दिन बाद भी इफ्को चौक के पास मास्टर सीवर लाइन नहीं हुई ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: छह दिन बाद भी इफ्को चौक के पास मास्टर सीवर लाइन नहीं हुई ठीक
गुरुग्राम में इफ्को चौक के पास क्षतिग्रस्त हुई मास्टर सीवर लाइन छह दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम तक सीवर लाइन की पाइप को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद सड़क की मरम्मत का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किया जाएगा।
इफ्को चौक पर मंगलवार शाम एमजी रोड की तरफ से आ रही मास्टर सीवर लाइन में लीकेज और बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। देर शाम जीएमडीए ने मौके पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। इसके बाद से मौके पर गहरी खुदाई कर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। खुदाई के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। व्यस्त मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम आर्या ने बताया कि सोमवार शाम तक सीवर लाइन को ठीक करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सड़क को दुरुस्त करने का काम एनएचएआई की ओर से किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।