{"_id":"5d8c97438ebc3e93d0285036","slug":"watch-business-and-technology-news-in-a-click-including-new-bsnl-broadband-plan","type":"video","status":"publish","title_hn":"BSNL ने ग्राहकों के लिए पेश किए दो नए प्लान, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
BSNL ने ग्राहकों के लिए पेश किए दो नए प्लान, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें
BSNL ने अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए दो ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। कंपनी इन रिचार्ज पैक के जरिए जियो और एयरटेल जैसी दूरसंचार कंपनियों की कड़ी टक्कर देगी और साथ ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। बीएसएनएल के ग्राहकों को 777 रुपये और 1277 रुपये की कीमत के साथ ब्रॉडबैंड प्लान मिलेंगे।
सरकार ने भारत की आर्थिक विकास दर आठ-नौ फीसदी के स्तर पर ले जाने का लक्ष्य तय किया है, हालांकि उसके सामने वास्तविक चुनौती इस वृद्धि को बनाए रखना है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में यह बात कही।
ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर रहे सचिन बंसल ने चैतन्य रूरल इंटरमीडिएशन डेवलपमेंट सर्विसेज ( CRIDS ) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है। बंसल ने इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में 739 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का नया प्रमुख चुना गया है। 66 वर्षीय जॉर्जीवा क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।