उत्तरकाशी। डुंडा चौकी पुलिस ने तीन ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार की देखरेख में डुंडा चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शक के आधार पर गंगोत्री हाईवे पर सिंगोटी के पास एक कार की तलाशी ली गई, तो इसमें सवार माता मंदिर रोड देहरादून निवासी निवेश केष्टवाल तथा ऑफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स देहरादून निवासी संदीप कुमार के पास से तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ने वाली टीम में एसआई रमन बिष्ट, कांस्टेबल गोविंद गुसाईं, नवीन कवि एवं नीरज रावत शामिल रहे।