{"_id":"17-70468","slug":"Uttar-Kashi-70468-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, एक घायल
Uttar Kashi
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। देवीधार-धनारी मोटर मार्ग पर उदालका बैंड के पास मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कांग्रेस नेता वीरेंद्र भट्ट की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मंगलवार देर रात धनारी से उत्तरकाशी की ओर आ रही मारुति कार उदालका बैंड पर अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर जा गिरी। इससे कार में सवार कांग्रेस नेता लदाड़ी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (48 वर्ष) पुत्र देवी प्रसाद भट्ट की मौके पर मौत हो गई, जबकि जोशियाड़ा निवासी चिरंजीलाल नेगी गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम डुंडा और डुंडा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को 108 आपात चिकित्सा वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन