{"_id":"6aae3482623dc9148a03b9f8","slug":"uproar-over-lost-mobile-phone-in-rudrapur-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: मोबाइल गुम होने पर जमकर हंगामा, युवक बोला- मुझे मुख्यमंत्री धामी से मिलना है, वही मुझे जूता पहनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: मोबाइल गुम होने पर जमकर हंगामा, युवक बोला- मुझे मुख्यमंत्री धामी से मिलना है, वही मुझे जूता पहनाएंगे
Sat, 19 Sep 2026 12:36 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:36 PM IST
रुद्रपुर शहर की मुख्य सड़क पर देर रात मोबाइल गुम होने को लेकर एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मोबाइल गुम होने पर युवक ने किया जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर शहर की मुख्य सड़क पर देर रात मोबाइल गुम होने को लेकर एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। इस दौरान व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम लेते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी ही मुझे जूता पहनाएंगे, मुझे मुख्यमंत्री से मिलना है। उसकी बातें सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
बताया गया कि कालागढ़/हाइडल कॉलोनी निवासी सतपाल सिंह सड़क किनारे बैठा था। उसने पुलिस को मोबाइल फोन गुम होने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने उसके बैग और सामान की जांच की और परिजनों से संपर्क के लिए घर का मोबाइल नंबर मांगा। बातचीत के दौरान वह भावुक नजर आया और बार-बार मुख्यमंत्री से मिलने की बात कहता रहा। पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराया और मोबाइल बरामद कराने का भरोसा दिया। पानी पिलाने के बाद उसे समझाकर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।