फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Double whammy of inflation: Sugar drives up prices of sweets.

महंगाई का डबल अटैक : चीनी ने मिठाइयों के भाव बढ़ाए

Fri, 21 Aug 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Double whammy of inflation: Sugar drives up prices of sweets.
रुद्रपुर। चीनी के दामों में अचानक आई तेजी का असर मिठाइयों की दुकानों पर भी दिखने लगा है। हलवाइयों ने प्रति किलो मिठाई में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों के रेट बढ़ने का असर अब बहनों पर थोड़ा सा अतिरिक्त पड़ने वाला है।
विज्ञापन

रुद्रपुर की थोक मंडी में पिछले हफ्ते 50 से 52 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 62 रुपये से 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। गुड़ के दाम भी 80 से 90 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। दूध और घी पहले से महंगे होने के कारण मिठाई बनाने की लागत बढ़ गई है। रुद्रपुर की मेन मार्केट और नैनीताल रोड की प्रसिद्ध मिठाई की दुकानों में नए रेट जारी किए गए हैं। गुलाब जामुन पहले 280 रुपये किलो बिक रहा था, अब इसके दाम प्रति किलो 300 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन


मिठाई का नाम और रेट (रुपये प्रति किलो)
मिठाई 10 दिन पहले अब
गुलाब जामुन 280 300
रसगुल्ला 280 300
बर्फी पिस्ता 380 400
पेड़ा 380 390
घेवर 580 600
रबड़ी 480 500
कारोबारी बोले
दूध पहले से महंगा है। अब चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई बनाने की लागत बढ़ गई है। इसलिए मिठाई के दामों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। - संजीव, मिठाई कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई बनाने का खर्च बढ़ गया है। दूध और चीनी के दामों में 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण हमें भी मिठाइयों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। राकेश कुमार, मिठाई कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed