फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दहेज उत्पीडन के मामले में पति समेत दस नामजद

दहेज उत्पीडन के मामले में पति समेत दस नामजद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीडन के मामले में पति समेत दस नामजद

विज्ञापन
काशीपुर में दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग को लेकर एक महिला ने अपने दामाद समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वार (रामपुर) पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम बैलजुड़ी में दबिशें दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

सुल्तानपुरपट्टी की सीमा से सटे ग्राम किशनपुर मोला निवासी आसमा पत्नी रईस ने स्वार (रामपुर) कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी रूखसार का निकाह फरवरी 2019 में कुंडा थाने के ग्राम बैलजुड़ी में इकराम पुत्र असगर अली के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस बात को लेकर कई बार पंचायते भी हुई। 18 जून को वह अपने दामाद को समझाने के लिए पति रईस को लेकर बैलजुड़ी गई थी। जहां उसके पति को गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में इकराम अभी जेल में है। आरोप है कि 21 जून को ग्राम बैलजूड़ी निवासी बेटी के ससुर असगर, जेठ इमामुद्दीन, निजामुद्दीन, ननद अंजुम, शबाना, फरजाना, नंदोई जहीर, नसीम और इरफान ने उसे बुरी तरह मारा पीटा और उसके पेट में लात मारी। इससे उसे ब्लीडिंग होने लगी और पेट में तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर वे उसे किशनपुर मौलापुर स्थित एक प्राइमरी स्कूल के पास फेंक गए। तहरीर के आधार स्वार (रामपुर) पुलिस ने सभी दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई छेदालाल ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed