फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   छह से अधिक संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी पुलिस खाली हाथ

छह से अधिक संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी पुलिस खाली हाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
छह से अधिक संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
काशीपुर के राजमिस्त्री शहनवाज उर्फ मूना की हत्या के मामले में मृतक के फुफेरे भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इस मामले में छह से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
किला नई बस्ती निवासी शहनवाज उर्फ मूना (32) पुत्र कल्बे अली का शव दो जुलाई की सुबह गंगेबाबा रोड पर भूखंड की झाड़ियों में पड़ा मिला था। मूना के गले में गुलाबी रंग की चुनरी बंधी होने के कारण मौत गला घोटने के कारण होने की आशंका जताई जा रही थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और मुंह एवं कान से खून रिस रहा था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मूना की मौत का कारण मरने से पहले चोटों के कारण होना बताया गया है। मूना के फुफेरे भाई अल्ली खां निवासी नवाब खां ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मूना हत्याकांड में पुलिस को कोई स्पष्ट दिशा नहीं मिल सकी है। पुलिस केस की कड़ियां जोड़कर साक्ष्य जुटाने की कोशिशों में लगी है। कहा कि जल्द ही इस केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed