{"_id":"32676","slug":"Udham-singh-nagar-32676-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न और तेल उपलब्ध कराने की मांग उठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न और तेल उपलब्ध कराने की मांग उठाई
Udham singh nagar
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में वक्ताओं ने राशन, चीनी, मिट्टी तेल की कटौती पर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूरा कोटा उपलब्ध नहीं करा रही है लेकिन जनता उनसे पूरा खाद्यान्न मांग रही है। ऐसी स्थिति में कोटेदारों को खासी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सरकार राशन की दुकानों को कंप्यूटरीकृत करने की तैयारी कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के इस दौर में बिना वेतन के काम कर पाना संभव नहीं है।
सरकारी सस्ता कल्याण समिति अध्यक्ष वीरेंद्र टंडन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मिट्टी तेल का कोटा घटाकर 33 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि केवल बगैर गैस सिलेंडर वाले को ही मिट्टी तेल दिया जाना है। अभी तक किसी राशन कार्ड में ठीक से यह अंकित नहीं है कि कार्डधारक के पास गैस है या नहीं। पहले तो प्रत्येक राशन कार्ड में स्थानीय गैस एजेंसियों की गैस होने अथवा न होना प्रमाणित होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि राशन में भी चावल पूरा नहीं दिया जा रहा है। चीनी की भी स्थिति यही बनी है। इस अवसर पर बसंत राम मौर्य, राजजीत सिंह, किशन पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, किशन सिंह, हरवंश सिंह, महेंद्र सिंह खोलिया, श्याम सिंह, कमल सिंह बोरा, नंद किशोर सिंह आदि थे।