फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   खैर तस्करों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में पुलिस प्रशासन

खैर तस्करों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में पुलिस प्रशासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
खैर तस्करों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
रुद्रपुर में जिले में खैर की लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है।
पुलिस रिकार्ड के अनुुसार बीते चार माह में पुलिस ने जिले भर में खैर तस्करी के आठ मामले पकड़े गए हैं। जिसमें 25 मार्च को गदरपुर, 12 अप्रैल को कुंडा, 12 और 13 अप्रैल को ही केलाखेड़ा, पांच जून को बाजपुर, 19 जून को भी बाजपुर, 23 जून को गदरपुर और 24 जून को रुद्रपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की। गदरपुर क्षेत्र में सबसे अधिक खैर तस्करी का काम होता है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि खैर तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए अब खैर तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। तस्करों को चिह्नित करने के लिए एसओजी को विशेष लक्ष्य दिया गया है। साथ ही थानों की पुलिस से भी पुराने तस्करों की सूची मांगी गई है। वन विभाग की सहायता भी इस अभियान में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed