{"_id":"5d13bc9c8ebc3e3c985fd5af","slug":"156157453716-rudrapur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने दबोचा गैंगस्टर का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोतवाली पुलिस ने दबोचा गैंगस्टर का आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले एक गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व रुद्रपुर सिटी क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्ष के लोगों ने अवैध असलहों से फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। मामले में दो लोग गोली लगने से घायल हुए थे। पुलिस फायरिंग करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ में जुटी थी। इधर बुधवार देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामले में नामजद एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। साथ ही पकड़े गये गैंगस्टर ने सप्ताह भर पूर्व रोडवेज स्टेशन के पास फायरिंग करके क्षेत्र में दहशत भी फैलाई थी। पुलिस को पकड़े गये गैंगस्टर के पास कई अवैध हथियार होने का अंदेशा है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।