{"_id":"6a956f73d3cf3176eb0fcb24","slug":"congress-leaders-submitted-a-formal-complaint-and-demanded-action-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120570-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कांग्रेस नेताओं ने दी तहरीर, कार्रवाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कांग्रेस नेताओं ने दी तहरीर, कार्रवाई की उठाई मांग
Mon, 31 Aug 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरेग की जनसभा के बाद शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने मामले में एससी-एसटी एक्ट, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से उनमें नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष महावीर चौधरी, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, मनोहर सिंह रावत, प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, राय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। वहीं गुप्तकाशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, मदन सिंह रावत, कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी आदि उपस्थित रहे। संवाद