{"_id":"6aa06efb6e167e5da90a71fc","slug":"the-municipality-will-take-action-against-increasing-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1061808-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बढ़ते अतिक्रमण पर नगर पालिका करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बढ़ते अतिक्रमण पर नगर पालिका करेगी कार्रवाई
Wed, 09 Sep 2026 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रही है। पालिका की ओर से व्यापारियों और अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों में स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय के बाद पालिका प्रशासन कार्रवाई शुरू कर देगा। आगामी दिनों में प्रमुख त्योहारों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पहले से ही व्यवस्था बनाने में जुट गया है। शहर में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर पालिका सख्त कदम उठाने की तैयारियां कर रही है। त्योहारों के मौसम में बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दुकानों के बाहर सामान फैलाने, अस्थायी ठेलियाें और अन्य तरह के अतिक्रमण से सड़कों और फुटपाथ पर जगह कम हो जाती है। वाहनों की आवाजाही में बाधा से लेकर कई बार जाम की स्थिति बनती है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल राहगीरों को होती है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के मौसम में बाजारों में यातायात का दबाव सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में में मार्गों काे खुला और व्यवस्थित रखना जरूरी होता है। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि व्यापारियों, ठेली-रेहड़ी आदि संचालित करने वालो को 10 सितंबर तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि के बाद कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन