{"_id":"6a9d674f7df1099494028371","slug":"inner-wheel-club-inspected-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-146045-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: इनर व्हील क्लब का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: इनर व्हील क्लब का किया निरीक्षण
Sun, 06 Sep 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब का किया निरीक्षण
ऋषिकेश। इनर व्हील क्लब लक्ष्मण झूला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन ने क्लब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक और सेवा कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य गंगा आरती में शामिल हुए। क्लब की ओर से गंगेश्वर महादेव मंदिर के गंगा घाट पर प्रकाश व्यवस्था के लिए दो स्ट्रीट लाइटें भेंट की। क्लब सदस्यों ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घाट पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित लोगों को कपड़े के बैग वितरित किए। इस अवसर पर शशि, रुचिता सक्सेना, मोनिका गर्ग, रचना राजपाल, मीनाक्षी भंडारी, विधि गुप्ता, राखी गर्ग, डॉ. शिरोन कंडारी, सुजाता टुटेजा, शीनू शर्मा, विजेता पोरवाल, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।