फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   District-level workshop on AI held, teachers brainstormed

Rishikesh News: एआई पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला, शिक्षकों ने किया मंथन

Sat, 19 Sep 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
District-level workshop on AI held, teachers brainstormed
जौलीग्रांट। द होराइजन स्कूल जौलीग्रांट में सीबीएसई ने कक्षा तीन से आठ तक के शिक्षकों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीटी एंड एआई) विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य परमप्रीत सिंह ग्रेवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि एआई मानव व्यवहार और गणनाओं का अनुकरण करने वाली कंप्यूटर प्रणाली है। इसका उपयोग स्वास्थ, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है लेकिन इसका दुरुपयोग सुरक्षा खतरों और डीपफेक के रूप में भी हो रहा है। कार्यशाला में केस पेपर प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के लिए गठित त्रिस्तरीय समीक्षा समिति में प्रधानाचार्य, धर्मा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डॉ स्वाति आनंद, प्रोफेसर, देवभूमि उत्तराखंड विवि डॉ. नेहा चोक्सी, पीजीटी कंप्यूटर, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल विवेक पाठक ने किया। विभिन्न विद्यालयों से आए चयनित 16 शिक्षकों ने अपने केस पेपर के माध्यम से एआई पर प्रस्तुतियां दीं। प्रथम पुरस्कार प्रवनजन चक्रवर्ती, द्वितीय पुरस्कार विवेक सजवाण और तृतीय पुरस्कार स्वाति सिंह को दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed