{"_id":"6a885fd3f4e23f5abd09a0b6","slug":"district-level-competitions-to-be-held-on-august-28-and-29-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145358-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 28 और 29 अगस्त को होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 28 और 29 अगस्त को होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
Fri, 21 Aug 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टिहरी खेल विभाग की ओर से 28 और 29 अगस्त को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। अलग-अलग खेलों के लिए नई टिहरी, नरेंद्रनगर और मुनि की रेती में आयोजन स्थल तय किए गए हैं। ओपन बालक वर्ग शॉटपुट प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम,नई टिहरी व ओपन बालक वर्ग बैडमिंटन के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित किए जाएंगे।
जूनियर बालक वर्ग हॉकी और ओपन बालक वर्ग हैंडबॉल के मुकाबले श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में होंगे। इसके अलावा जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता श्री ओंकारानंद स्कूल, मुनि की रेती में आयोजित की जाएगी। जिला खेल कार्यालय ने जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। संवाद