{"_id":"6a8705755aa7de0b5a0f6c7f","slug":"cleanliness-and-awareness-drive-held-at-plms-campus-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145344-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर में चला स्वच्छता और जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर में चला स्वच्छता और जागरूकता अभियान
Thu, 20 Aug 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ परिसर के आसपास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना रहा। विवि के कुलपति प्रो. एके महाजन ने कहा कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और समाज को भी स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करें। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी का जमाव नहीं होने देना और नियमित सफाई जरूरी है। विभाग के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने अपने संदेश में कहा कि मच्छरजनित रोगों से बचाव में रोकथाम सबसे प्रभावी उपाय है। स्वच्छता अभियान में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। छात्र-छात्राओं ने परिसर के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया, जमा पानी वाले स्थानों की सफाई की और मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों को समाप्त किया।
विज्ञापन