फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helicopters and planes took off in pithoragarh

मौसम हुआ मेहरबान: हेलीकॉप्टर और विमान ने भरी उड़ान, हवाई सेवाएं लगातार कैंसिल होने से फिलहाल यात्रियों की कमी

Tue, 08 Sep 2026 05:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 08 Sep 2026 05:34 PM IST
सार
Register For Event

तीन दिन के खराब मौसम के बाद मौसम साफ होने पर पिथौरागढ़, दिल्ली और देहरादून के बीच विमान सेवा बहाल हो गई। वहीं हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेलिकॉप्टर सेवा ने भी उड़ान भरी, जिससे यात्रियों का सफर आसान हुआ। 

विज्ञापन
Helicopters and planes took off in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

तीन दिन बाद मौसम मेहरबान हुआ तो विमान ने यात्रियों को लेकर दिल्ली, पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर सेवा ने भी पंख खोले और हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी तथा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच यात्रियों का सफर आसान हुआ। हालांकि मानसून काल में आए दिन हवाई सेवाएं कैंसिल होने से यात्रियों की फिलहाल कमी बनी हुई है।

विज्ञापन

खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिन विमान और हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। इसके चलते अनेक यात्रियों को हवाई यात्रा कैंसिल कर सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मौसम मेहरबान रहा तो विमान और हेलिकॉप्टर सेवा अपने तय शेड्यूल के अनुसार चली हालांकि 42 सीटर विमान में पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए पांच-छह यात्री गए तो दून से पिथौरागढ़ सिर्फ दो ही यात्री आए। अंत में पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए करीब 20 यात्रियों ने उड़ान भरी।

विज्ञापन

वहीं हल्द्वानी-पिथौरागढ़, हल्द्वानी-मुनस्यारी और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेलिकॉप्टर सेवा ने भी पंख खोले। जानकारी के अनुसार मुनस्यारी और अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर खाली गया। उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम ठीक होते ही विमान और हेली सेवा को पर्याप्त यात्री मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की नौ सेवाएं रहीं ठप
बंद सड़कों ने रोडवेज बसों की राह भी रोक दी है। सड़कें बंद होने से बीते तीन दिन से दिल्ली, देहरादून, झूलाघाट, पांगला सहित विभिन्न रूटों पर नौ सेवाओं का संचालन रोकना पड़ा था। मौसम खुलने के बाद भी सिर्फ झूलाघाट-दिल्ली सेवा का संचालन शुरू हो सका। अन्य नौ सेवाएं चौथे दिन भी स्थगित रहीं। सड़कों पर बसों की कमी से यात्रियों को टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed