फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विवाहिता ने खुदकुशी की ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने खुदकुशी की ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने खुदकुशी की ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के भंडारीगांव में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला का शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खिरमांडे के नौखुना गांव निवासी खड़क सिंह की बेटी ऊषा का विवाह 2014 में भंडारीगांव निवासी रूप सिंह के साथ हुआ था। उनका ढाई साल का एक बेटा है। ऊषा मेहता (24 वर्ष) ने रविवार की शाम पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। रात 8.30 बजे ऊषा के देवर देवेंद्र सिंह ने गंगोलीहाट थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही संयुक्त मजिस्ट्रेट डाू.सौरभ गहरवाल और नायब तहसीलदार आरजी गोस्वामी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, अरुण राणा, नीलम मेहरा, रमेश परिहार, जीना कोरंगा ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा। घटना की सूचना तत्काल मृतका के मायके वालों को दी गई। इस मामले में सोमवार को मृतका के पिता खड़क सिंह ने ससुरालियों पर बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मृतका के पति पूरन सिंह, देवर देवेंद्र सिंह, ससुर रूप सिंह, सास कसूरी देवी और ननद ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका का पति पूरन सिंह और ससुर रूप सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस समय दोनों बाहर हैं।
.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed