फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The programs of National Service Scheme were reviewed in the meeting

Pauri News: बैठक में की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की समीक्षा

Fri, 21 Aug 2026 03:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
The programs of National Service Scheme were reviewed in the meeting
श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में गढ़वाल मंडल के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर निदेशक गढ़वाल मंडल पद्मेंद्र बिष्ट ने कार्यक्रम अधिकारियों को सेवा भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने सेवा योजना की इकाइयों को सक्रिय रूप से संचालित करने तथा स्वयंसेवियों में संस्कार एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंडलीय समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कार्यक्रम अधिकारियों को दी। प्रधानाचार्य मीना गैरौला ने सभी कार्यक्रम अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे राष्ट्रीय सेवा योजना में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता उनियाल ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा भाव एवं सामाजिक उद्देश्यों के प्रति सभी की जागरूकता को आवश्यक बताया। बैठक से पूर्व सभी चार जनपदों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं जनपद समन्वयकों को आवश्यक सामग्री, डायरी, बैग, प्रमाणपत्र आदि वितरित किए गए। बैठक में जनपद समन्वयक जगदीश रावत, अर्चिता नेगी, गीता आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed