{"_id":"6a8ae4101fe26777860ef24d","slug":"raksha-bandhan-post-office-remained-open-even-on-the-holiday-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125549-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : छुट्टी के दिन भी खुला रहा डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : छुट्टी के दिन भी खुला रहा डाकघर
Sun, 23 Aug 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। रक्षाबंधन से पहले राखियों की बढ़ती डाक को देखते हुए श्रीनगर डाकघर ने छुट्टी के दिनों में भी काम जारी रखा। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद डाकघर खुला रहा। राखी भेजने वालों के लिए अलग बुकिंग काउंटर लगाया गया। वहीं बाहर से पहुंची राखियों को पोस्टमैन के जरिये घर-घर पहुंचाया गया।
डाक विभाग के अनुसार इन दिनों मैदानी क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में राखियां श्रीनगर पहुंच रही हैं। डाक वाहन से आने वाली राखियों की छंटाई कर उन्हें प्राथमिकता से वितरण के लिए भेजा जा रहा है। श्रीनगर और आसपास से बाहर राखी भेजने वालों को भी अवकाश के दिन बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। 26 अगस्त को अवकाश के दिन भी राखियों की बुकिंग और वितरण जारी रहेगा। इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन भी पोस्टमैन राखियां लेकर संबंधित पते तक पहुंचेंगे। पोस्टमास्टर संजय कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। सभी राखियों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बुकिंग और वितरण अवकाश में भी जारी रखा जाएगा।