फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Photographers who usually stay behind the camera came together on one platform.

Pauri News: कैमरे के पीछे रहने वाले फोटोग्राफर एक मंच पर आए

Wed, 19 Aug 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Aug 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Photographers who usually stay behind the camera came together on one platform.
श्रीनगर। खूबसूरत यादों को कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर खुद एक मंच पर नजर आए। श्रीनगर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ और युवा फोटोग्राफरों ने पेशे से जुड़ी चुनौतियों, बदलती तकनीक और संगठन की मजबूती को लेकर खुलकर चर्चा की। वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने कहा कि समय के साथ फोटोग्राफी का स्वरूप तेजी से बदला है। ऐसे में अनुभव और नई तकनीक का बेहतर तालमेल जरूरी है। बैठक में नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों को आगे बढ़ाने, आपसी सहयोग बढ़ाने और किसी भी समस्या पर एकजुट होकर आवाज उठाने पर सहमति बनी। सभी ने एकता हमारी ताकत, फोटोग्राफी हमारी पहचान के संदेश के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बैठक में विजय सिंह रावत, राजेश बडोनी, विपिन, सुरेंद्र, गणेश, अमित, मनोज गढ़िया, सुरेंद्र सिंह, सुमित, सुभाष, गौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed