{"_id":"6a8837fd7d0300f94c0f1072","slug":"election-officers-appointed-for-student-union-elections-pauri-news-c-51-1-pri1002-115470-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्र संघ चुनाव के लिए तैनात किए निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्र संघ चुनाव के लिए तैनात किए निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विवि में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सितंबर में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डॉ. बीजीआर परिसर में छात्र संघ चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई। चुनाव को शांतिपूर्व व निष्पक्ष कराए जाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों को तैनात कर दिया है। बताया कि इस बार भी वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. पीयूष सिन्हा मुख्य निर्वाचन अधिकारी जबकि डॉ. विपुल सिंह और डॉ. विक्रम सिंह नेगी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को विवि के लागू नियमों और लिंगदोह समिति के दिशा निर्देशों के तहत चुनाव की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
-- -- -- -- -- -- -
जमणाखाल में विधिक सेवा केंद्र शुरू
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू के ग्राम जमणाखाल में शुक्रवार को विधिक सेवा केंद्र शुरू हो गया है। साथ ही इंटर कॉलेज जमणाखाल में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। सिविल जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने केंद्र के उद्देश्य बताए। कहा कि केंद्र में लोगों को निशुल्क विधिक सहायता मुहैया होगी। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत कुंदन सिंह पुंडीर, वीपीडीओ हिमांशु ज्याड़ा, अधिवक्ता विनोद कुमार, गजेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।