{"_id":"13-59772","slug":"Pauri-59772-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय पत्र न मिलने पर कड़ी पूछताछ, मोबाइल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय पत्र न मिलने पर कड़ी पूछताछ, मोबाइल जब्त
Pauri
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के नियंता बोर्ड ने विवि के चौरास और बिड़ला परिसर में सघन परिचय पत्र चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौरास परिसर में बाइक पर घूम रहे तीन युवाओं से परिचय पत्र न मिलने पर नियंता बोर्ड और सिक्योरिटी इंचार्ज ने उनसे कड़ी पूछताछ की। इसके अलावा पांच छात्रों को परिसर में मोबाइल से बात करते हुए भी पकड़ा और छात्रों के मोबाइल जब्त कर लिए।
मुख्य नियंता प्रो. डीपी सकलानी ने छात्रों को हमेशा अपने साथ परिचय पत्र रखने और परिसर में मोबाइल पर बात न करने की सख्त हिदायत दी। प्रो. सकलानी ने कहा कि दोबारा परिसर में मोबाइल पर बात न करने का लिखित माफीनामा देने पर छात्रों के मोबाइल वापस कर दिए जाएंगे। जो भी छात्र नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में नियंता बोर्ड के प्रो. ओके बेलवाल, डा. एके पोखरियाल, डा. परमेश लखेड़ा, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. उमा बहुगुणा, सिक्योरिटी इंचार्ज एस. जोशी, जानकी भंडारी आदि शामिल रहे।