{"_id":"13-59738","slug":"Pauri-59738-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में बिना परिचय पत्र घुसे तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में बिना परिचय पत्र घुसे तो खैर नहीं
Pauri
Updated Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला और चौरास परिसर में बिना परिचय पत्र के घुसने वालों की अब खैर नहीं है। विवि के नियंता बोर्ड ने इस संदर्भ में सख्त आदेश जारी किए हैं। नियंता बोर्ड का कहना है कि परिसर में जब चाहे बाहरी तत्व भी छात्रों के साथ घुस आते हैं ऐसे में छात्रों और बाहरी तत्वों को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इससे परिसर का माहौल भी खराब हो रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए नियंता बोर्ड ने चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। चेकिंग के दौरान परिचय पत्र न मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में दो सप्ताह पूर्व घुसे तीन शराबी युवाओं ने विवि के कर्मचारियों और छात्रों के साथ अभद्रता की थी। ऐसे असामाजिक तत्व विवि के परिसरों में न घुसें इसके लिए नियंता बोर्ड ने छात्रों को अपने साथ परिचय पत्र आवश्यक रूप से रखने को निर्देशित किया है। वहीं छह मार्च से विवि की अंतर संकाय और आठ मार्च से अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होनी निश्चित हुई हैं। विवि के मुख्य नियंता प्रो. डीपी सकलानी का कहना है कि परिसर में कालेज के छात्रों की पहचान के लिए उन्हें परिचय पत्र साथ रखने को कहा है। मंगलवार से नियंता बोर्ड दोनों परिसरों में छापेमारी अभियान चलाएगा।