फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three accused in teak smuggling case surrender.

Nainital News: सागौन तस्करी के तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 22 Aug 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 22 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three accused in teak smuggling case surrender.
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में पिछले साल सागौन के पेड़ों के अवैध पातन के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2025 को बिजरानी रेंज के फूलताल ब्लॉक स्थित आमडंडा पुरानी बीट के कक्ष संख्या-3 में सागौन के छह पेड़ों के अवैध पातन का मामला सामने आया था। पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि प्रकरण में रामपुर जिले के मिलकदुंदी निवासी उमेर खान, समीर और सलमान समेत कई लोगों की संलिप्तता सामने आई। पता चला कि काटे गए सागौन के पेड़ों को वाहन से स्वार रामपुर ले जाया गया था।

मामले में वाहन जब्त कर आरोपी फरहाद खां को 28 अप्रैल 2025 और सुलेमान को 16 जून 2026 को गिरफ्तार किया था। उमेर खान, समीर और सलमान ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने 20 अगस्त को रामनगर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed