फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   rains halted the work on the Jamrani dam Haldwani

हल्द्वानी: मूसलाधार बारिश ने रोका जमरानी बांध का काम, 3800 करोड़ की परियोजना ठप

Wed, 02 Sep 2026 11:47 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 02 Sep 2026 11:47 AM IST
सार
Register For Event

मूसलाधार बारिश ने 3800 करोड़ की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्य की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। लगातार बारिश के कारण मंगलवार को बांध का निर्माण कार्य पूरी तरह रोकना पड़ा।

विज्ञापन
rains halted the work on the Jamrani dam Haldwani
Jamrani Dam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश ने 3800 करोड़ की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार बारिश के कारण मंगलवार को बांध का निर्माण कार्य पूरी तरह रोकना पड़ा।

विज्ञापन

परियोजना के उपमहाप्रबंधक बीबी पांडेय ने बताया कि गौला नदी का जलस्तर बढ़ने और कार्यस्थल पर जलभराव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से काम रोका गया। बारिश थमने के बाद ही काम दोबारा शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन

जानकारों के अनुसार बांध परियोजना का एक दिन भी रुकना बड़ी क्षति है। इससे न केवल 2029 तक लक्ष्य पूरा करने की समय-सीमा प्रभावित होगी बल्कि मशीनरी, लेबर और डी-वाटरिंग में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च आता है। बारिश से कच्चे डायवर्जन, कोफर डैम और खुदाई वाले हिस्सों में मलबा भरने और कटाव का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जमरानी बांध हल्द्वानी शहर की अगले 100 साल की पेयजल जरूरत और सिंचाई के लिए बेहद अहम है। परियोजना पूरी होने पर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के साथ ही बरेली और रामपुर के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed