{"_id":"6ae878be6f424b54c402d5fd","slug":"nilgai-strayed-into-haldwani-naveen-mandi-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: मंडी में कुत्तों ने नीलगाय को दौड़ाया, भागने के दौरान टूटा पैर; वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: मंडी में कुत्तों ने नीलगाय को दौड़ाया, भागने के दौरान टूटा पैर; वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू
Mon, 02 Nov 2026 05:19 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:19 PM IST
हल्द्वानी नवीन मंडी में भटकी नीलगाय का कुत्तों के पीछा करने से भागने में पैर टूट गया, वन विभाग ने रेस्क्यू कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
नीलगाय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंगल से भटककर एक नीलगाय सोमवार सुबह हल्द्वानी की नवीन मंडी में आ पहुंची। मंडी में कुत्तों के पीछा करने से बचने के लिए भागदौड़ के दौरान नीलगाय का पिछला पैर टूट गया, लेकिन वह फिर भी मंडी परिसर में इधर-उधर दौड़ती रही। इस दौरान मंडी कर्मियों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन
लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव को रेस्क्यू कर लिया गया। नीलगाय के जख्मी होने के चलते उसका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन