{"_id":"60f024dc8ebc3e22246ae459","slug":"nainital1626350812","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम सेंटर का पंखा गिरने से वेक्सीन लगा रही एएनएम घायल, सेंटर में मची अफरा तफरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएनएम सेंटर का पंखा गिरने से वेक्सीन लगा रही एएनएम घायल, सेंटर में मची अफरा तफरी
लालकुआं। प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में वैक्सीनेशन कार्य कर रही एएनएम के सिर पर पंखा गिरने से वह चोटिल हो गई। इस दौरान वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन का कार्य आधा घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में इन दिनों वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग साढे 12 बजे एएनएम अंशी शाह वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को वैक्सीन लगा रही थी। इसी दौरान कक्ष की छत में लगा पंखा चलते चलते अचानक उनके सर पर गिर पड़ा। पंखा सिर में लगते ही एएनएम गश खाकर गिर पड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि चोटिल हुई एएनएम का प्राथमिक उपचार कर उनको अन्य टेस्ट कराने के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। दोपहर बाद दूसरी एएनएम से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।