फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kanchan dies while trying to save a dog in haldwani

हल्द्वानी: कुत्ते को बचाने में फिसली स्कूटी, बीएससी नर्सिंग छात्रा की मौत; परिजनों ने बेटी के नेत्र दान किए

Thu, 17 Sep 2026 03:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 17 Sep 2026 03:57 PM IST
सार
Register For Event

14 सितंबर की रात कॉलेज से स्कूटी पर घर लौट रही कंचन पांडे कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी फिसलने से घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल कंचन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन 16 सितंबर की देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Kanchan dies while trying to save a dog in haldwani
कंचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेज से स्कूटी पर 14 सितंबर की देर शाम घर लौट रही लामाचौड़ निवासी कंचन पांडे (21) लावारिस कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी फिसलने से घायल हो गईं। लामाचौड़ क्षेत्र में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल कंचन का मुखानी स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां 16 सितंबर की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। कंचन निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थीं।

विज्ञापन

कंचन के पिता भगवती प्रसाद शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं। उनके बड़े भाई गौरव पांडे क्रूज पर कार्यरत हैं जो अक्सर बाहर रहते हैं। वह यहां पिता और मां भावना पांडे के साथ रहती थीं। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की रात कंचन कॉलेज से घर लौट रही थीं। कमलुवागांजा मार्ग पर अचानक स्कूटी के सामने लावारिस कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए कंचन ने स्कूटी के ब्रेक लगाए और वाहन अनियंत्रित होकर रपट गया। इससे कंचन के सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बहन को अंतिम विदाई भी नहीं दे पाया भाई
भाजपा नेता सचिन शाह ने बताया कि कंचन के भाई गौरव क्रूज पर कार्यरत होने की वजह से अधिकतर देश-विदेश के दौरे पर रहते हैं। हादसा होने के बाद परिवार ने उन्हें सूचना देने के लिए फोन भी किया लेकिन काफी समय तक बात नहीं हो पाई। 16 सितंबर की रात एक बार बात हुई तब उन्हें सूचना दी गई लेकिन वर्तमान में वह इटली में हैं और जहाज रास्ते में। यह सोचकर ही लोगों की आंख भर आईं कि इकलौती बहन को गौरव अंतिम विदाई भी न दे पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियां को देखती रहेंगी कंचन की आंखें
कंचन के रिश्ते में बहन लगने वाली मोना ने परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवार के सामने नेत्रदान का प्रस्ताव रखा। परिजनों ने भी आगे बढ़कर मानवीय पहल का समर्थन किया और बेटी के नेत्रदान का फैसला लिया। परिजनों के इस फैसले से कंचन की आंखों से कोई जरूरतमंद दुनिया को देख सकेगा।

हादसे के बाद छात्रा का इलाज चल रहा था लेकिन सिर में गहरी चोट होने की वजह से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने नेत्रदान का फैसला लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed