हल्द्वानी: सीबीसीआईडी के पूर्व दरोगा का फंदे से लटका मिला शव, बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात आई सामने
आदर्श कॉलोनी निवासी सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा आनंद सिंह बिष्ट (60) का शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोस के लोग उन्हें फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के मुखानी स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा आनंद सिंह बिष्ट (60) का शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोस के लोग उन्हें फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट ने दो वर्ष पूर्व ही नौकरी से वीआरएस लिया था। मुखानी में वह पत्नी के साथ रह रहे थे और उनके दोनों बेटे सरकारी नौकरी में होने की वजह से दूसरे शहरों में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार आनंद लंबे समय से बीमार थे। इसकी वजह से वह मानसिक तनाव में भी थे। बुधवार रात उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे के बाहर बालकनी में फंदे से लटका देखा। शोर मचाते हुए पड़ोसियों को बुलाया।
आसपास के लोग उन्हें एसटीएच ले गए जहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।