फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attacked with a sharp-edged weapon for objecting to verbal abuse

हल्द्वानी: गाली-गलौज से रोकने पर बुजुर्ग से मारपीट, बचाने पहुंचे बेटे पर धारदार हथियार से हमला; भर्ती

Sun, 20 Sep 2026 05:17 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 20 Sep 2026 05:17 PM IST
सार
Register For Event

हल्द्वानी के बनभूलपुरा के आजाद नगर में गाली-गलौज करने से रोकने पर युवक और उसके साथियों ने मौलाना व उनके परिजनों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर एजाज को घायल कर दिया। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Attacked with a sharp-edged weapon for objecting to verbal abuse
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के आजाद नगर की रहने वाले मौलाना हयातुल्ला ने जब युवक को गाली-गलौज करने से रोका तब आरोपी और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग का शोर सुनकर जब उनके बच्चे बचाने पहुंचे तब आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक को घायल कर दिया। मामला शनिवार देर रात का है। घायल एजाज के भाई शिबली खान ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिबली खान ने बताया कि शनिवार शाम मोहल्ले का ही रहने वाला युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए शोर मचा रहा था। बताया कि उनके भाई एजाज और पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पिता और भाई को बचाने के लिए जब वह अन्य लोगों के साथ पहुंचे तब आरोपी ने भी अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर भाई एजाज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह तुरंत घायल भाई को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे जहां से एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed