{"_id":"6a882ed006bb7f39ce0b7836","slug":"gave-the-mantra-of-victory-to-the-new-executive-of-congress-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125927-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को दिया जीत का मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की नवगठित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नई जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया।
घमंडपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित समारोह में सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच सक्रिय होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। जनसमस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
समारोह में महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव पद पर रुचि कैंत्यूरा, बलबीर सिंह रावत और विजय रावत को जिम्मेदारी दी गई।